बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अब खुद चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। लालू यादव अभी तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखे हुए थे, लेकिन अब खुद दानापुर में रोड शो करने उतर गए हैं। दानापुर सीट से राजद ने रीतलाल यादव को टिकट दिया है, रीतलाल यादव इस समय जेल में बंद हैं। लालू यादव इन्हीं का चुनाव प्रचार करने के लिए उतरे थे।
दानापुर में लालू यादव ने किया रोड शो (फोटो- IANS)
दानापुर में रोड शो के दौरान लालू यादव ने ANI से बात करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार बहुत अच्छा चल रहा है। गठबंधन जीतेगा। स्थानीय नेता अच्छा काम कर रहे हैं। लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। तेजस्वी को लोगों का समर्थन मिल रहा है।
