Video: 'यह पाकिस्तान नहीं, बुर्का पहनकर...', बिहार में वोटिंग करने के बाद गिरिराज सिंह के बयान पर मचा सियासी बवाल

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने पैतृक गांव बड़हिया में मतदान किया और उसके बाद एक बयान देकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। सिंह ने कहा कि “चुनाव आयोग ने हर बूथ पर आंगनबाड़ी सेविकाओं की तैनाती की है ताकि अगर किसी को लगे कि बुर्के में कोई संदिग्ध व्यक्ति फर्जी वोट डाल रहा है, तो सेविका उसकी पहचान की पुष्टि में मदद करेगी।”

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें हैं- तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ, और तारापुर, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की फैमिली, नीतीश कुमार जैसे लोगों ने मतदान कर दिया है।

giriraj singh

गिरिराज सिंह के बुर्के वाले बयान पर मचा बवाल।(फोटो सोर्स: IANS)

गिरिराज सिंह ने अपने पैतृक गांव बड़हिया में मतदान किया है। वोटिंग करने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक ऐसा बयान दिया, जिसपर विवाद छिड़ गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हर बूथ पर आंगनबाड़ी सेविका की तैनाती की है, ताकि अगर किसी को लगे कि बुर्के में कोई संदिग्ध व्यक्ति फर्जी वोट डाल रहा है, तो सेविका उसकी पहचान की पुष्टि में मदद करेगी।

End of Feed