बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड तोड़ 66.91 प्रतिशत मतदान, पुरुषों से आगे रही महिलाएं; दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में 68.52 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज, मतदाताओं ने भी स्वतंत्र भारत में इतिहास रच दिया है।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में 68.52 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज, मतदाताओं ने भी स्वतंत्र भारत में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में सबसे ज़्यादा, लगभग 66.9 प्रतिशत मतदान किया।

gyanesh kumar  (1)

बिहार विधानसभा चुनाव की दूसरे फेज की वोटिंग के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: PTI)

महिलाओं ने चुनाव आयोग पर जताया भरोसा: ज्ञानेश कुमार

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं ने चुनाव आयोग में अपना पूरा विश्वास जताया है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक का सबसे ज़्यादा, 71% मतदान हुआ। बिहार में हुए इन पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनावों ने पूरे भारत को एक सबक सिखाया है। चुनाव आयोग हमेशा अपने मतदाताओं के साथ खड़ा रहा है, उनके साथ खड़ा है, और आगे भी खड़ा रहेगा।

End of Feed