बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, शुरू की 'पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा'

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है, जिसे लेकर माहौल गरमाया हुआ है। सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बिहार में ‘पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा' शुरू की। आपको इसके बारे में तफसील से बताते हैं।

Congress Plan for Bihar Chunav: कांग्रेस ने बिहार में रविवार को ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ थीम वाली राज्यव्यापी ‘पदयात्रा’ शुरू की। इसमें राज्य में व्याप्त बेरोजगारी को रेखांकित किया गया और इसे बड़े पैमाने पर युवाओं के पलायन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।

Congress Plan for Bihar Chunav

बिहार: कांग्रेस ने 'पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा' शुरू की।

बिहार में कांग्रेस ने शुरू की 'पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा'

कांग्रेस की यह पदयात्रा पश्चिमी चंपारण जिले के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई। इस आश्रम की स्थापना महात्मा गांधी ने करीब एक सदी पहले तब की थी, जब उन्होंने देश में अपना पहला ‘सत्याग्रह’ शुरू किया था। उक्त आंदोलन के जरिये महात्मा गांधी ने उत्तर बिहार में नील की खेती करने वाले श्रमिकों के हितों की रक्षा की थी।

End of Feed