Bihar Politics: बिहार कांग्रेस ने विधानसभा से की मांग, कहा- पाला बदलने वाले दो विधायकों को ठहराया जाए अयोग्य

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल बिहार कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी के एनडीए में चले गए हैं। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से बिहार विधानसभा में मांग की गई है कि दोनों विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाए।

Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के दो विधायकों के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पाले में जाने के एक दिन बाद पार्टी ने उन्हें राज्य विधानसभा से अयोग्य घोषित करने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव से मुलाकात की और अपने विधायकों सिद्धार्थ सौरव तथा मुरारी गौतम को अयोग्य ठहराने की मांग की। ये दोनों विधायक मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के साथ सदन में बैठे दिखे थे। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि ‘भाजपा प्रलोभन देकर अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों के माध्यम से धमकियां भी दी जा रही हैं।’ उन्होंने कहा कि पार्टी अपने विधायकों को तोड़े जाने की निंदा करती है।

Bihar Assembly

बिहार में कांग्रेस को फिर लगा झटका, दो विधायकों ने NDA का थामा हाथ

भाजपा विधायकों पर भी देना चाहिए ध्यान- अखिलेश प्रसाद सिंह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने से कांग्रेस पिछले महीने बिहार की सत्ता से बाहर हो गयी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दोनों विधायकों का आचरण पार्टी की सदस्यता छोड़ने के समान है जो दल-बदल विरोधी कानून का उल्लंघन है। सिंह के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि वह पार्टी के ज्ञापन का अध्ययन करेंगे और नियमों के अनुसार निर्णय लेंगे। उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि निकट भविष्य में कांग्रेस के और विधायक पाला बदलेंगे। सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, ‘आप सदन में हमारे कुछ सदस्यों की अनुपस्थिति के आधार पर अटकलें लगा रहे हैं। आपको आज विधानसभा सत्र से बड़ी संख्या में अनुपस्थित रहने वाले भाजपा विधायकों पर भी ध्यान देना चाहिए।’

End of Feed