'देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी...' पूर्णिया में बोले पीएम मोदी, एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन-Video

Bihar Chunav News (बिहार विधानसभा चुनाव 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान पूर्णिया पहुंचे। इस मौके पर पीएम ने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। वहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया और पहली कॉमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाई।

Bihar Chunav Today News (बिहार चुनाव 2025) : बिहार दौरे पर आए पीएम मोदी ने 15 सितंबर यानी सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। अपने बिहार दौरे के दौरान पीएम प्रदेश के लोगों को 40 हजार करोड़ की सौगात देने के साथ ही पूर्णिया के सिकंदरपुर में जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।रेल, एयरपोर्ट, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेंगी।

PM Modi rally in purnia bihar

पूर्णिया में पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित (फोटो: Video Grab Bihar BJP X)

पीएम मोदी तीन सप्ताह में दूसरी बार बिहार दौरे पर आए हैं। पूर्णिया में उनका मखाना की माला से स्वागत किया गया। पीएम ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद उसका मॉडल देखकर जानकारी भी ली।

End of Feed