Bihar Chunav 2025: 'जहां मेरे प्रधानमंत्री हैं, वहां मुझे अपने सम्मान की चिंता नहीं...', सीट शेयरिंग पर नरम पड़े चिराग के तेवर

सीट शेयरिंग को लेकर शुक्रवार को बीजेपी नेताओं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नेता चिराग पासवान के बीच बातचीत हुई। बातचीत के बाद चिराग पासवान ने कहा कि मीटिंग सकारात्मक रूप से चल रही है और अब अपने अंतिम चरण में है। हम सभी छोटे-छोटे मुद्दों, सीटों, उम्मीदवारों और प्रचार पर चर्चा करना चाहते हैं। जहां मेरे प्रधानमंत्री हैं वहां मुझे अपने सम्मान की चिंता नहीं है।"

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। पटना से लेकर दिल्ली तक हलचल है। एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला फंसा हुआ है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और भाजपा के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही है।

chirag paswan

सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पर चल रही बात।(फोटो सोर्स: PTI)

इसी बीच शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने भाजपा नेता नित्यानंद राय से बातचीत की। बातचीत के बाद उन्होंने कहा ,"मीटिंग सकारात्मक रूप से चल रही है और अब अपने अंतिम चरण में है। हम सभी छोटे-छोटे मुद्दों, सीटों, उम्मीदवारों और प्रचार पर चर्चा करना चाहते हैं। जहां मेरे प्रधानमंत्री हैं वहां मुझे अपने सम्मान की चिंता नहीं है।"

End of Feed