Bihar: लालू यादव के वोटवैंक में बड़े सेंध लगाने की तैयारी में BJP, यादव समाज के 21 हजार लोगों को पार्टी में कराएगी शामिल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2023, 11:50 PM IST

भाजपा के विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने सोमवार को बताया कि इस मिलन समारोह में 21 से 22 हजार से ज्यादा यदुवंशियों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

बिहार में भाजपा की नजर यादव मतदाताओं पर है। भाजपा राजद के वोट बैंक मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंध लगाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा गोवर्धन पूजा पर 14 नवंबर को पटना में मिलन समारोह आयोजित कर रही है, जिसमें दावा किया गया है कि यदुवंशी समाज के 21 हजार लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

lalu yadav vote bank

लालू यादव के वोट बैंक में बीजेपी लगाएगी सेंध (फोटो- laluprasadrjd)

End of Feed