Bihar Elections: तेजस्वी यादव ने की जनता से भविष्य को देखते हुए वोट देने की अपील, कहा- 14 नवंबर को नई सरकार बनेगी

लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव के साथ पटना में मतदान किया। ​तेजस्वी ने कहा कि 14 नवंबर को बदलाव होगा, बदलाव लाएं, नई सरकार बनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिहार के लोग भविष्य को देखते हुए वोट दें। राबड़ी देवी ने महिलाओं और युवाओं से मतदान करने का आग्रह किया।

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ पटना में मतदान किया। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव और उनकी बहन मीसा भारती भी परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान राजद प्रमुख लालू यादव ने भरोसा दिलाया कि यह चुनाव बिहार में बदलाव लाएगा, जबकि तेजस्वी यादव ने मतदाताओं से बिहार में बदलाव लाने की अपील की।

tejaswi (3)

तेजस्वी यादव ने डाला वोट (ANI)

'हम जीतेंगे...बिहार जीतेगा'

तेजस्वी ने कहा, '14 नवंबर को बदलाव होगा, बदलाव लाएं, नई सरकार बनाएं।' उन्होंने लोगों से अपील की कि बिहार के लोग भविष्य को देखते हुए वोट दें। हम जीतेंगे...बिहार जीतेगा। पूरी बिहार की जनता की जीत होगी। बदलाव कीजिए, नई सरकार बनाएं। बता दें कि आज चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी है।

End of Feed