Bihar Elections: लालू के दोनों 'लाल', मैथिली, खेसारी सहित डिप्टी सीएम की किस्मत का होगा फैसला...पहले फेज में कितनी जोरदार रहेगी टक्कर?

बिहार विधानसभा चुनाव का पहले चरण कल है। 6 नवंबर को राज्य के 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से 18 जिलों में फैले 121 निर्वाचन क्षेत्रों में शुरुआती चरण में मतदान होगा। पहले चरण में राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके भाई तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल), उपमुख्यमंत्री और भाजपा के सम्राट चौधरी और पार्टी की मैथिली ठाकुर सहित 1,314 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं।

Bihar Assembly Election Phase 1: बिहार विधानसभा चुनाव का पहले चरण कल है। 6 नवंबर को पहले फेज के मतदान होने हैं। इस दौरान राज्य के कई बड़े उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी व तेज प्रताप यादव भी हैं। कल राज्य के 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से 18 जिलों में फैले 121 निर्वाचन क्षेत्रों में शुरुआती चरण में मतदान होगा। शेष 122 सीटों के लिए मतदान दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा।

tejaswi (2)

महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से पहले फेज में मैदान में होंगे (PTI)

इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA), जिसमें सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं और महागठबंधन, जिसमें कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), विकासशील इंसान पार्टी (VIP), और वामपंथी दल CPI, CPI-ML, और CPI(M) शामिल हैं, इनके बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

End of Feed