वैशाली में महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट से जदयू को मिल सकता है फायदा, कांग्रेस-राजद दोनों ने ही उतारे कैंडिडेट

Vaishali Vidhan Sabha Seat: वैशाली से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस ने इंजीनियर संजीव सिंह और राजद ने अजय कुशवाहा पर दांव लगाया, जबकि जदयू ने सिदार्थ पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जनसुराज ने सुनील कुमार को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस और जदयू उम्मीदवार के बीच कांटे का मुकाबला हो सकता है।

Vaishali Assembly Election 2025: बिहार का वैशाली, वह भूमि जिसने विश्व को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया, जैन धर्म को उसका अंतिम तीर्थंकर दिया और बौद्ध धर्म को उसका अंतिम उपदेश। वैशाली जिले की यह विधानसभा सीट अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और राजनीतिक महत्व के कारण एक अलग पहचान रखती है। महाभारत काल से जुड़े संदर्भों में वर्णित यह क्षेत्र लगभग 600 ईसा पूर्व विश्व का पहला गणराज्य बना, जहां चुने हुए प्रतिनिधियों की सभा और सुशासन व्यवस्था थी।

Vaishali Vidhan Sabha Seat.

वैशाली विधानसभा सीट

वैशाली का धार्मिक महत्‍व

यह वही धरती है जहां भगवान महावीर का जन्म हुआ और गौतम बुद्ध ने अपना अंतिम प्रवचन दिया। यहां की प्रसिद्ध नगरवधू अंबपाली ने बुद्ध के मार्ग का अनुसरण कर संन्यास लिया था, जिससे यह भूमि बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल हुई। वैशाली का नाम राजा विशाल के नाम पर पड़ा, जिन्होंने यहां एक विशाल किला बनवाया था, जिसके अवशेष आज भी इतिहास की गवाही देते हैं। लिच्छवी वंश ने वैशाली पर शासन किया और इसे नेपाल की पहाड़ियों तक विस्तारित किया। इसे एशिया का पहला गणराज्य राज्य माना जाता है।

End of Feed