Tikari Assembly Elections 2025: क्या अनिल कुमार बचा पाएंगे ताज या RJD मारेगी बाजी? जानें टिकारी सीट का चुनावी समीकरण

Tikari Assembly Constituency (टिकारी विधानसभा सीट): टिकारी विधानसभा सीट पर इस बार 11 नवंबर को वोटिंग होने वाली है। वर्तमान में यह सीट हम पार्टी के खाते में है और अनिल कुमार यहां के विधायक हैं। आइए जानते हैं कि टिकारी विधानसभा सीट के चुनावी समीकरण और इतिहास क्या कहता है:

Tikari Assembly Constituency (टिकारी विधानसभा सीट): टिकारी विधानसभा सीट गयाजी जिले में स्थित बिहर की अहम और चर्चित सीट है। यहां की राजनीतिक तस्वीर में अक्सर बदलती रही है। यह सीट किसी एक पार्टी का स्थायी गढ़ नहीं रही। टिकारी के मतदाताओं के प्रमुख मुद्दे कृषि, सिचांई, शिक्षा, रोजगार, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे हैं। यहां से वर्तमान विधायक हम पार्टी के अनिल कुमार हैं। जिन्हें इस बार के चुनाव में फिर से हम पार्टी ने टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। वहीं आरजेडी ने अजय डांगी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होने वाले हैं।

Tikari Seat

टिकारी विधानसभा सीट

टिकरी का इतिहास क्या है

टिकरी को टेकारी के नाम से भी जाना जाता है। यह क्षेत्र गयाजी जिले का एक अनुमंडल स्तरीय नगर है। ऐतिहासिक रूप से यह क्षेत्र टेकारी राज का प्रमुख केंद्र था। जिसका अस्तित्व 1709 से 1958 तक करीब 250 सालों तक रहा। टेकारी राज एक जमींदारी रियासत थी, जिसके अधीन 1,046 गांवों में आते थे। वर्तमान में यह क्षेत्र मोरहर और जमुना नदी के बीच स्थित है। इस क्षेत्र का इतिहास काफी समृद्ध और गौरवशाली रहा है, जिसकी झलक यहां के पुराने किलों और भवनों के अवशेष से भी झलकती है। अभी इस क्षेत्र में गांवों की संख्या अधिक है, हालांकि कई छोटे कस्बे और बाजार भी स्थित हैं।

End of Feed