Sonbarsha Chuvan 2025: क्या जदयू के गढ़ सोनबरसा में सेंध लगा पाएगा विपक्ष? क्या है आरक्षित सीट का समीकरण; कौन वोटर होंगे निर्णायक

Sonbarsha Assembly Constituency Election 2025: बिहार में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक सोनबरसा विधानसभा सीट भी है। इस सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे। सोनबरसा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित और मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में आती है। इस सीट से कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इस सीट के लिए महागठधन कांग्रेस प्रत्याशी और एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू का सीधा मुकाबला है।

Sonbarsha Assembly Constituency Election 2025: बिहार के सहरसा जिले की सोनबरसा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। हालांकि, सहरसा में होने के बावजूद यह मधेपुरा लोकसभा सीट का हिस्सा है। जानकारी के मुताबिक, यह सीट सोनबरसा, पतरघट और बनमा ईटहरी प्रखंडों को मिलाकर बनी है। सोनबरसा विधानसभा 1951 से अस्तित्व में आई और अब तक यहां 17 बार चुनाव हो चुके हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो कांग्रेस ने यहां चार बार जीत दर्ज की है, जबकि राजद और जदयू तीन-तीन बार, जनता दल ने दो बार और लोकदल, संयुक्त समाजवादी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने एक-एक बार जीत का स्वाद चखा। यह वही सीट है, जहां से 1985 में लोकदल के टिकट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर विधायक चुने गए थे। इस सीट से कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इस सीट के लिए महागठधन कांग्रेस प्रत्याशी और एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू का सीधा मुकाबला है।

Sonbarsha Assembly Constituency Election 2025.

सोनबरसा विधानसभा चुनाव

सोनबरसा विधानसभा के प्रत्याशी

सोनबरसा विधानसभा (74) से कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें रत्नेश सादा (जदयू), किरण देवी (बसपा), प्रमोद सादा (निर्दलीय), सरिता देवी (कांग्रेस) और सुदर्शन कुमार (आरएलजेपी) शामिल हैं। इस सीट पर जदयू और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

End of Feed