Rupauli Assembly Seat: बीमा भारती और निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह में कांटे की टक्कर! क्या है इस बार चुनावी समीकरण?

Bihar Election 2025: रूपौली विधानसभा सीट पर 2025 में मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। राजद से बीमा भारती दोबारा मैदान में हैं, जबकि जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल और निर्दलीय शंकर सिंह उन्हें टक्कर दे रहे हैं। बाढ़, सड़क और रोजगार यहां के प्रमुख मुद्दे हैं। इस बार मतदाता जाति नहीं, बल्कि विकास और कामकाज को तरजीह देते दिख रहे हैं।

Bihar Election 2025: रूपौली विधानसभा सीट पूर्णिया जिले में आती है और यह सामान्य श्रेणी की सीट है। यहां मंडल समाज (यादव, कुर्मी, कोइरी आदि) की आबादी करीब 25 प्रतिशत है, जबकि मुस्लिम वोटरों की संख्या भी अच्छी-खासी है। ब्राह्मण, बनिया और दलित वोटर भी इस इलाके में असर रखते हैं। यही वजह है कि यहां हर चुनाव जातीय जोड़-घटाव के साथ-साथ स्थानीय नेता की पकड़ पर भी निर्भर करता है।

rupoili

पढ़ें रूपौली विधानसभा सीट की क्या है राजनीतक समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

क्या है इस सीट पर राजनीतिक समीकरण?

रूपौली सीट पर बीमा भारती का नाम लंबे समय से जुड़ा रहा है। 2010 से लेकर 2020 तक उन्होंने लगातार तीन बार जीत दर्ज की और इलाके में मजबूत पकड़ बनाई। लेकिन 2024 के उपचुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार शंकर सिंह ने बीमा भारती को हराकर सबको चौंका दिया। इस जीत ने स्थानीय राजनीति का पूरा संतुलन हिला दिया और अब 2025 का चुनाव एक बार फिर रोमांचक होने जा रहा है।

End of Feed