Rajnagar Assembly Election 2025: राजनगर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें इस सीट का समीकरण

Rajnagar Assembly Constituency (राजनगर विधानसभा सीट): 2020 के चुनाव में यहां 3,31,220 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 14.85% अनुसूचित जाति, 14% मुस्लिम और लगभग 12.40% झा (मैथिल ब्राह्मण) मतदाता थे। 2024 तक यह संख्या बढ़कर 3,39,401 हो गई।

Rajnagar Assembly Constituency (राजनगर विधानसभा सीट): राजनगर सीट बिहार की 243 विधानसभाओं में से एक है। यह सीट मधुबनी जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राम प्रीत पासवान विजयी हुए। पासवान ने राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के राम अवतार पासवान को 19121 वोटों के अंतर से हराया। राजनगर सीट पहली बार 1967 में अस्तित्व में आई थी। इसके बाद यह सीट समाप्त कर दी गई, लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद इसे फिर से बहाल किया गया।

rajnagar assembly seat

बिहार विधानसभा चुनाव 2025।

2010 में राजद उम्मीदवार विजयी

2010 में राजद के रामलखन राम रमण ने भाजपा के रामप्रीत पासवान को 2,459 वोटों से हराया. उनकी मृत्यु के बाद हुए 2014 के उपचुनाव में राजद के राम अवतार पासवान ने फिर से रामप्रीत पासवान को 3,448 वोटों से हराया. 2015 में रामप्रीत पासवान (भाजपा) ने जीत हासिल की और 6,242 वोटों से राजद प्रत्याशी को हराया. 2020 में उन्होंने अपनी बढ़त और मजबूत कर 19,121 वोटों से जीत दर्ज की.

End of Feed