Nirmali Assembly Election 2025: निर्मली सीट पर इस बार किनके बीच टक्कर, जानें इस सीट का चुनावी समीकरण?

Nirmali Assembly Constituency (निर्मली विधानसभा सीट): 2010 के विधानसभा चुनाव से ही यह सीट जदयू के पास रही है। जदयू ने यहां से मौजूदा विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं, पहली बार चुनाव में ताल ठोक रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने निर्मली से वर्तमान प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव को टिकट दिया है।

Nirmali Assembly Constituency (निर्मली विधानसभा सीट): निर्मली बिहार विधानसभा की 243 सीटों में शामिल है। यह सीट सुपौल जिले में आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) ने जीत दर्ज की। जद-यू के उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के यदुवंश कुमार यादव को 43922 वोटों के अंतर से हराया। निर्मली विधानसभा क्षेत्र, सुपौल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Nirmali seat

बिहार विधानसभा चुनाव 2025।

जद-यू का गढ़ है निर्मली सीट

2010 के विधानसभा चुनाव से ही यह सीट जदयू के पास रही है। जदयू ने यहां से मौजूदा विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं, पहली बार चुनाव में ताल ठोक रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने निर्मली से वर्तमान प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव को टिकट दिया है। परिसीमन के बाद 2010 में पहली बार इस सीट पर चुनाव हुए और जदयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बाजी मारी। वह 2015 और 2020 में भी जीते।

End of Feed