क्या अपना गढ़ बचा पाएगी BJP या RJD करेगी वापसी, मुरारी मोहन झा और फराज फातमी के बीच टक्कर; जानें केवटी सीट का समीकरण

kevati Assembly Election 2025 : मधुबनी लोकसभा क्षेत्र और दरभंगा जिले के अंतर्गत आने वाले केवटी विधानसभा सीट पर 6 नवंबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार फराज फातमी महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार हैं। वहीं, एनडीए की समर्थित भारतीय जनता पार्टी ने मुरारी मोहन झा को टिकट दिया तो वहीं जन सुराज पार्टी की ओर बिल्टू सहनी मैदान में हैं।

kevati Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक है। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र और दरभंगा जिले के अंतर्गत आने वाले केवटी विधानसभा सीट पर भी तैयारियां पूरी हैं। केवटी में 6 नवंबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह सीट बिहार की राजनीति में हमेशा से अहम रही है। यहां का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। मुकाबले अक्सर रोमांचक और कांटे के होते आए हैं। इस बार फराज फातमी महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार हैं। वहीं, एनडीए की समर्थित भारतीय जनता पार्टी ने मुरारी मोहन झा को टिकट दिया तो वहीं जन सुराज पार्टी की ओर बिल्टू सहनी मैदान में हैं।

kevati Assembly Election 2025.

केवटी विधानसभा सीट चुनाव 2025

केवटी विधानसभा का इतिहास

केवटी विधानसभा क्षेत्र केवटी प्रखंड की 26 पंचायतों और सिंहवाड़ा प्रखंड की 12 पंचायतों को मिलाकर बना है। यहां के ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों की समस्याएं चुनाव में अहम मुद्दा बनती हैं। आगामी चुनाव में रोजगार और शिक्षा सबसे अहम मुद्दे होंगे। लोग रोजगार के नए अवसरों और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसके साथ ही, चीनी मिल का संचालन भी यहां का बड़ा मुद्दा है, क्योंकि इसके चालू होने से रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। मौजूदा स्थिति में रोजगार और शिक्षा की तलाश में बड़ी संख्या में लोग यहां से पलायन कर चुके हैं। इसके अलावा, लोग सरकारी योजनाओं और राजस्व स्रोतों में पारदर्शिता की मांग भी लगातार उठा रहे हैं।

End of Feed