Bihar Chunav 2025: पवन सिंह की बिहार चुनाव में एंट्री? भोजपुरी स्टार की उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात, साथ में दिखे BJP नेता विनोद तावड़े

भोजपुरी अभिनेता से राजनेता बने पवन सिंह अपने राजनीतिक दांव-पेच के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह ने अब उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। दूसरी ओर भाजपा नेता विनोद तावड़े भी उनके साथ दिखे। तावड़े ने कहा कि पवन सिंह BJP में हैं और रहेंगे। एनडीए के लिए सक्रियता से काम करेंगे।

Bihar assembly elections: बिहार की सियासत से एक बड़ी तस्वीर सामने आई। जहां भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने दिल्ली में बिहार में NDA के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। इस दौरान भाजपा नेता विनोद तावड़े भी साथ दिखे। तावड़े बिहार BJP प्रभारी हैं।

PAWAN1

पवन सिंह की बिहार चुनावों में एंट्री के संकेत। (Photo-PTI)

पवन सिंह BJP में हैं और रहेंगे

भोजपुरी अभिनेता से राजनेता बने पवन सिंह अपने राजनीतिक दांव-पेच के लिए जाने जाते हैं। वहीं, तावड़े ने कहा कि पवन सिंह BJP में हैं और रहेंगे। एनडीए के लिए सक्रियता से काम करेंगे।

End of Feed