Babubarhi Assembly Election 2025: बाबूबरही सीट का इस बार क्या है हाल? महिला वोटर निभाती हैं निर्णायक भूमिका

Babubarhi Assembly Constituency (बाबूबरही विधानसभा सीट): 2015 के चुनाव में इस सीट पर जदयू के कपिलदेव कामत ने 61486 वोटों से जीत दर्ज की थी। जबकि, जबकि दूसरे स्थान पर रहे लोजपा के बिनोद कुमार सिंह को 41219 वोट मिले थे। 2010 के चुनाव में इस सीट से राजद के उमा कांत यादव विधायक चुने गए थे। उन्होंने जदयू के कपिलदेव कामत को हराया था।

Babubarhi Assembly Constituency (बाबूबरही विधानसभा सीट): बाबूबरही सीट मधुबनी जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड विजयी हुआ। इस सीट पर जद-यू उम्मीदवार मीना कुमारी ने राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के उमाकांत यादव को 11488 वोटों के अंतर से हराया था। बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र, झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस बार बाबूबरही सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

Babubarahi Assembly Seat

बिहार विधानसभा चुनाव 2025।

इस सीट पर महिला वोटर बड़ा फैक्टर

इस सीट पर यादव और कोयरी वोटरों का दबदबा है, लेकिन महिला वोटर हार-जीत का फैसला करती आई हैं। साल 2010 में यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस सीट पर जद-यू का दबदबा माना जाता है। 2020 के चुनाव में मीना कुमारी ने 77367 वोट हासिल किए। वहीं आरजेडी के उमाकांत यादव को 65879 वोट मिले। इस सीट पर लोजपा के अमरनाथ प्रसाद और रालोसपा के महेंद्र प्रसाद सिंह सहित कुछ और उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

End of Feed