Bihar Elections: अररिया पहुंचे PM मोदी ने युवाओं से कहा, 'आपके सपने ही मेरी प्रतिज्ञा', कांग्रेस-RJD पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया पहुंचे हैं। उन्होंने वहां जनता को संबोधन किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह युवाओं से कहते हैं कि उनके सपने मेरी प्रतिज्ञा हैं। पीएम ने आगे कहा, 'चाहे कांग्रेस हो या राजद, इन्हें देश की सुरक्षा और आस्था की कोई चिंता नहीं है।'

PM Modi in Araria: बिहार में विधानसभा चुनावों के पहले चरण की वोटिंग जारी है। दूसरी ओर अगले चरण के चुनाव से पहले सभी पार्टियां अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं कर रही हैं। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया पहुंचे हैं। उन्होंने वहां जनता को संबोधन किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह युवाओं से कहते हैं कि उनके सपने मेरी प्रतिज्ञा हैं।

MODI (19)

अररिया पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ने युवाओं से किए वादे (ANI)

आरजेडी का जंगलराज

मोदी कहते हैं, 'आज मैं आपको आपके वोट की ताकत के बारे में बता रहा हूं। आपके दादा-दादी, नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की धरती बनाया था। लेकिन फिर 90 का दशक आया और आरजेडी के जंगलराज ने बिहार पर हमला बोल दिया। जंगलराज का मतलब है - पिस्तौल, क्रूरता, भ्रष्टाचार और कुशासन। ये जंगलराज की पहचान बन गए और यही बिहार का दुर्भाग्य बन गया। आपके माता-पिता के सपनों को कुचल दिया गया।'

End of Feed