धर्म, जाति, पंथ के आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा नहीं करता NDA: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजग अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा, 'जल्द ही बिहार में एक डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की जाएगी, जिससे राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।' उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजग अपने सभी वादे पूरे करते हैं और राजनीति में गलत आचरण पर कभी मौन दर्शक नहीं बने रहते।

BIHAR ASSEMBLY ELECTION 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA/राजग) कभी भी धर्म, जाति, पंथ के आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा नहीं करता। बिहार के औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने यह बात कही।

RAJNATH (1)

राजनाथ सिंह ने कहा कि NDA दरार पैदा नहीं करता (PTI)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'हाल में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस’। यह राजनीति का सरासर पतन है। राजग कभी धर्म, जाति या संप्रदाय के आधार पर समाज में विभाजन नहीं करता।'

End of Feed