Bihar Election: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने ऐसा क्यों किया, जो दर्ज हुआ आचार संहिता उल्लंघन का मामला?

बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Bihar Assembly Election: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

TEJ PRATAP

तेज प्रताप पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज। Photo- PTI

क्या है पूरा मामला?

जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यादव को 16 अक्टूबर को नामांकन जुलूस के दौरान पुलिस लोगो और नीली लाल बत्ती लगी एक एसयूवी का उपयोग करते हुए देखा गया। इसके बाद महुआ के क्षेत्र अधिकारी ने संबंधित थाने में एक शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed