Bihar Election: पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने NDA के कई प्रत्याशियों पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- इनसे अच्छा NOTA दबाएं

आर.के. सिंह ने कहा कि बिहार की जनता को अब तय करना होगा कि वह अपराध और भ्रष्टाचार की राजनीति को और मौका देगी या साफ-सुथरे शासन का समर्थन करेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को वोट न दें, 'भले वह आपकी जाति का ही क्यों न हो, बिहार का भविष्य बच्चों का भविष्य है।'

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव हैं और हर कोई जनता को लुभाने में लगा है। इस बीच सियासत में उस वक्त हलचल मच गई जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आर.के. सिंह ने NDA के कई प्रत्याशियों पर आपराधिक पृष्ठभूमि और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। सिंह ने विशेष रूप से तारापुर से NDA प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेते हुए कहा कि 'इनपर हत्या का आरोप और उम्र सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़े का मामला रहा है, जिसका जवाब आज तक नहीं दिया गया।'

RK SINGH

आर. के. सिंह ने NDA के कई प्रत्याशियों पर लगाए गंभीर आरोप। (Photo-ANI)

आर.के. सिंह ने रविवार को अपने संबोधन में कहा कि बिहार की जनता को अब तय करना होगा कि वह अपराध और भ्रष्टाचार की राजनीति को और मौका देगी या साफ-सुथरे शासन का समर्थन करेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को वोट न दें, 'भले वह आपकी जाति का ही क्यों न हो, बिहार का भविष्य बच्चों का भविष्य है।'

End of Feed