Bihar Elections: वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? ऑनलाइन तुरंत निकलकर आ जाएंगी सारी डिटेल्स, अपनाएं ये वैलिड तरीका

यदि आपका नाम बिहार SIR अंतिम मतदाता सूची 2025 में नहीं है, या कोई गलती है तो आप NVSP पोर्टल या मतदाता हेल्पलाइन ऐप पर फॉर्म 6 के माध्यम से सुधार दर्ज कर सकते हैं या नाम शामिल करने का अनुरोध कर सकते हैं। आप मतदाता गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

Bihar Elections 2025: बिहार में कल पहले चरण के चुनाव हैं और इससे पहले बिहार मतदाता सूची 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। राज्य चुनाव आयोग ने SIR की अंतिम सूची प्रकाशित की है, जिससे नागरिक आसानी से अपने नाम और मतदाता जानकारी ऑनलाइन वेरिफाई कर सकते हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आसान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम चेक बेहद जरूरी है।

EC (2)

वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करें (Photo- ANI)

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतिम मतदाता सूची 2025 जारी कर दी है। पात्र मतदाता अब अपने नामों का वेरिफिकेशन कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर सुधार भी कर सकते हैं और अपनी डिजिटल मतदाता पहचान पत्र (E-EPIC) ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग करके घर बैठे पूरा किया जा सकता है।

End of Feed