Rajasthan Election: राजस्थान में कांग्रेस को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है, जिसमें जयपुर की पूर्व मेयर का नाम भी शामिल है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है और टिकट की घोषणा के बाद दोनों पार्टियों में विरोध देखने को मिल रहा है।
राजस्थान में कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा किया ज्वाइन
कौन-कौन हुए भाजपा में शामिल
राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल समेत तीन वरिष्ठ पार्टी नेता शनिवार को भगवा खेमे में शामिल हो गए। कांग्रेस के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ने वाले खंडेलवाल के अलावा, दिग्गज कांग्रेस नेता चंदनमल बैद के बेटे चंद्रशेखर बैद और पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया भी भाजपा में शामिल हो गए।
और नाम शामिल
जोधपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी भी शनिवार को सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी केसर सिंह शेखावत, भीम सिंह बीका, राजस्थान हेरिटेज प्रमोशन काउंसिल के उपाध्यक्ष सांवरमल महिया और मंडावा से निर्दलीय उम्मीदवार हरि सिंह के साथ भाजपा में चले गये।
मिल सकता है टिकट
रवींद्र सिंह भाटी लंबे समय से पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय हैं। जपा खंडेलवाल को किशनपोल से उम्मीदवार बना सकती है। खंडेलवाल जयपुर में कांग्रेस के लिए एक प्रमुख महिला चेहरा थीं। वह सचिन पायलट खेमे में थीं और किशनपोल से कांग्रेस के टिकट की दावेदार थीं।
