'हम ममता बनर्जी के लोग हैं...'भवानीपुर काउंटिंग सेंटर के बाहर BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक, ID कार्ड को लेकर जमकर कटा बवाल

Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से ठीक पहले भवानीपुर समेत कई केंद्रों पर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तनाव और नोकझोंक देखने को मिली। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें काउंटिंग सेंटर के अंदर पेन और फाइल ले जाने से रोका जा रहा है, जबकि बीजेपी एजेंटों को इसकी अनुमति दी जा रही है। उन्होंने समान नियम लागू करने की मांग की और खुद को ममता बनर्जी का समर्थक बताते हुए विरोध जताया।

Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है। वोटों की गिनती से ठीक पहले भवानीपुर सहित कई केंद्रों पर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है।

bengal election (7)

भवानीपुर सहित कई केंद्रों पर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक। ANI

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें मतगणना केंद्र के भीतर पेन और फाइलें ले जाने से रोका जा रहा है, जबकि बीजेपी के एजेंटों को इन चीजों की अनुमति दी जा रही है। खुद को 'ममता बनर्जी का सिपाही' बताते हुए उन्होंने मांग की है कि चुनावी प्रक्रिया के नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।

End of Feed