Assembly Elections Result: 'यही रात अंतिम-यही रात भारी', क्षेत्रीय क्षत्रपों पर चुनावी नतीजों का क्या होगा असर?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 10:11 PM IST

Assembly Elections Result 2023: विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले क्षेत्रीय क्षत्रपों का बहुत कुछ दांव पर है। इनमें भाजपा नेता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर सभी की निगाहें होंगी।

Vidhan Sabha Chunav Result News: रविवार को जब चार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना संपन्न हो जाएगी तो उनके नतीजे न केवल देश के राजनीतिक परिदृश्य बल्कि राज्यों के कई कद्दावर क्षत्रपों, खासकर भाजपा नेताओं के लिए एक निर्णायक मोड़ ला सकते हैं। दशकों तक इन नेताओं के इर्द-गिर्द संबंधित राज्य की राजनीति घूमती रही है।

Vidhan Sabha Chunav Result

इन नेताओं को आज रात नहीं आएगी नींद!

क्या सीएम शिवराज की एमपी में होगी वापसी?

भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए विशेष रूप से दांव बहुत बड़ा है, जो कांग्रेस और उनकी स्वयं की पार्टी के भीतर से उन्हें नेता को तौर पर विस्थापित किए जाने को लेकर मिल रही चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। शिवराज हालांकि अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जता रहे हैं। भाजपा ने इस बार शिवराज का नाम मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर आगे नहीं बढ़ाया और पार्टी में सामूहिक नेतृत्व का संदेश देने के लिये केंद्रीय मंत्रियों समेत कई क्षेत्रीय दिग्गजों को चुनाव लड़वाया। शिवराज ने हालांकि मतदाताओं के साथ ‘मामा’ के तौर पर भावनात्मक संबंध जोड़ने के लिये व्यापक अभियान भी चलाया जिससे प्रदेश की राजनीति में उनकी प्रधानता कायम रहे।

End of Feed