Assam Panchayat Elections 2025: असम में कब होंगे पंचायत चुनाव? आ गई तारीख; इतने चरणों में डाले जाएंगे वोट

Assam Panchayat Elections 2025: असम स्टेट इलेक्शन कमीशन ने राज्य में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में दो चरणों में चुनाव होंगे। 2 और 7 मई को वोट डाले जाएंगे और 11 मई को मतगणना होगी।

Assam Panchayat Elections 2025: असम में पहली बार निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद होने वाले पंचायत चुनावों के लिए 27 जिलों में दो मई और सात मई को दो चरणों में मतदान होगा। राज्य चुनाव आयुक्त आलोक कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 12 अप्रैल को होगी, जबकि नामांकन वापसी के लिए 17 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन उसी दिन (17 अप्रैल को) दोपहर तीन बजे के बाद किया जाएगा।

Assam Panchayat Elections 2025

असम पंचायत चुनाव 2025 (फाइल फोटो)

कहां कब होगी वोटिंग?

कुमार के मुताबिक, दोनों चरणों की मतगणना 11 मई को होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, धेमाजी, लखीमपुर, सोनितपुर, बिश्वनाथ, कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिले में मतदान होगा। दूसरे चरण में धुबरी, दक्षिण सलमारा, मनकचर, गोलपारा, बोंगाईगांव, बारपेटा, बजाली, नलबाड़ी, कामरूप, कामरूप (महानगर), होजई नगांव, मोरीगांव और दरांग में वोट डाले जाएंगे। असम के सात जिले संविधान की छठी अनुसूची के तहत आते हैं, जहां स्वायत्त परिषद के चुनाव होते हैं।

End of Feed