BJP के चुनावी अभियान को अमित शाह ने दी धार, दंगों और पेपरलीक को लेकर गहलोत सरकार को घेरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 03:01 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023 : बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देने देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजस्थान आए और गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। गृह मंत्री अमित शाह ने कुचामन, मकराना, बिदियाद और परबतसर में जनसभाएं कर कर्ज में डूबे किसानों का मुद्दा उठाया।

Rajasthan Assembly Election 2023 : जयपुर राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतदान का दिन जैसे जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे वैसे बीजेपी राज्य की सत्ता में बैठी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार पर हमलावर हो रही है। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता पर काबिज गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हर चक्रव्यहू की रचना कर रही है। भाजपा हर हाल में सत्ता हासिल करना चाहती है और इसीलिए गहलोत सरकार को चौतरफा घेर रही है। बीजेपी एक तरफ गहलोत सरकार पर हमलावर है तो दूसरी तरफ पार्टी बूथ स्तर तक संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी 20-20 घंटे काम कर रहे हैं। वहीं दिल्ली और जयपुर से बूथ स्तर तक चुनाव अभियान की मॉनीटिरंग की जा रही है।

Amit Shah

जयपुर में गहलोत सरकार पर गरजते अमित शाह।

बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देने देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजस्थान आए और गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। गृह मंत्री अमित शाह ने कुचामन, मकराना, बिदियाद और परबतसर में जनसभाएं कर कर्ज में डूबे किसानों का मुद्दा उठाया। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार, अपराध, पेपरलीक, बहन बेटियों के अपमान को लेकर गहलोत सरकार को जमकर निशाना बनाया। जनसभा से पूर्व गृहमंत्री अमित शाह का जगह जगह पर ढोल नगाड़ों और पुष्पवर्षा के माध्यम से भव्य स्वागत हुआ। कुचामन वैली में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,भाजपा प्रत्याशी विजयसिंह चौधरी ने हेलीपैड पर अगवानी करते हुए अमित शाह का स्वागत किया।

End of Feed