आप ने दिल्ली को सिर्फ कचरा और जहरीला पानी दिया, 'बड़े मियां और छोटे मियां' ने दिल्ली को लूटा,अमित शाह ने बोला हमला

शाह ने कहा, पिछले 10 साल में डबल इंजन की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने तरक्की की है। दिल्ली पीछे छूट गई, आप नेता केंद्र से लड़ते रहते हैं।

Amit Shah slams Kejriwal, Sisodia: दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने प्रगति की है लेकिन दिल्ली पीछे रह गई, क्योंकि आम आदमी पार्टी बहाने बनाती रहती है और केंद्र से लड़ती रहती है। दक्षिणी दिल्ली के जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़े मियां और छोटे मियां करार दिया और आरोप लगाया कि इन्होंने दिल्ली को लूटा है।

shah in jharkhand

अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना (File photo)

केजरीवाल और सिसोदिया पर निशाना

शाह ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिसोदिया देश के एकमात्र शिक्षा मंत्री हैं, जो शराब घोटाले में जेल गए। शाह ने कहा, पिछले 10 साल में डबल इंजन की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने तरक्की की है। दिल्ली पीछे छूट गई, क्योंकि आप नेता केंद्र से लड़ते रहते हैं। वे 10 साल से बहाने बना रहे हैं और रोने वाले बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

End of Feed