अमित शाह ने महाराष्ट्र में रद्द कीं चुनावी रैलियां, लौट रहे दिल्ली; आखिर क्या है वजह?

Amit Shah canceled election rallies in Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हो रहा चुनाव प्रचार कुछ ही घंटों के बाद थम जाएगा। इस बीच अमित शाह ने अचानक से अपनी रैलियां रद्द कर दी हैं। इसके अलावा वो दिल्ली लौट रहे हैं, आखिर इसके पीछे की असल वजह क्या है? आपको रिपोर्ट में समझाते हैं।

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र की जनता इस बार के चुनाव में किस पर सबसे ज्यादा भरोसा दिखाएगी? इस सवाल का जवाब 23 नवंबर को मिल जाएगा। इससे पहले फिलहाल चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में अस्थिर हालात के मद्देनजर चुनावी राज्य महाराष्ट्र में अपनी रैलियां रद्द कर दीं और वह दिल्ली लौट रहे हैं।

Amit Shah canceled election rallies in Maharashtra

अमित शाह ने महाराष्ट्र में रैलियां रद्द कीं।

पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक कर सकते हैं शाह

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री इस पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक कर सकते हैं। मणिपुर में उग्र भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में शनिवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और विधायकों तथा कांग्रेस के एक विधायक के आवास में आग लगा दी। साथ ही, सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास में घुसने की प्रदर्शनकारियों की कोशिश को नाकाम कर दिया।

End of Feed