AAP में फूट के बीच 'दीदी' के लिए प्रचार कर रहे केजरीवाल, बोले- ED-CBI सहित हर कोई ममता बनर्जी के पीछे पड़ा

West Bengal Assembly Election 2026: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए वोट मांगा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का चुनावी अभियान अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। ऐसे में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन दलों के हर एक फायरब्रांड नेता चुनावी रैलियां और रोडशो कर रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावी जनसभा की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Kejriwal In Bengal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @AamAadmiParty)

भाजपा पर जमकर बरसे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण कोलकाता के बल्लीगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक अकेली महिला के पीछे ईडी, सीबीआई, केंद्रीय बल, पीएम मोदी सहित तमाम लोग पीछे पड़ गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केजरीवाल ने कहा, ''ईडी, सीबीआई, केंद्रीय बल, पीएम मोदी हर कोई उनके (ममता बनर्जी के) पीछे पड़े हैं। भाजपा के तमाम मुख्यमंत्री घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और फिर भी वह (ममता बनर्जी) जीतती हैं। वह जीतेंगी, क्योंकि उनके साथ काली मां का आशीर्वाद है...जब उनको माता की शक्ति मिलती हैं, तभी वह जीतती हैं।''

End of Feed