करहल की लड़ाई पर खुलकर बोले अखिलेश यादव, अब रिश्तेदारवादी हो गई है भाजपा

BJP vs Samajwadi Party: यूपी की करहल सीट हो रहे उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव के जीजा को टिकट देकर भाजपा ने सियासी पारा हाई कर दिया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खुलकर टिप्पणी की है। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा अब रिश्तेदारवादी हो गयी है।

Akhilesh Yadav Slams BJP: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा सपा से आगे निकलकर 'रिश्तेदारवादी' हो गयी है। सपा प्रमुख ने शुक्रवार को करहल विधानसभा क्षेत्र के दिव्हुली में चौधरी नत्थू सिंह यादव डिग्री कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Akhilesh Yadav Plan for 2027

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना।

वहीं, करहल से भाजपा उम्मीदवार अनुजेश यादव के नामांकन में पहुंचे प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि 'यह किसी परिवार के रिश्तेदारों के बीच की लड़ाई नहीं, बल्कि नीतियों की लड़ाई है।'

End of Feed