अखिलेश यादव को एक और झटका, सपा छोड़ स्वामी प्रसाद मौर्य बनाएंगे अपनी नई पार्टी!

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2024, 10:38 AM IST

Uttar Pradesh Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में बड़ी फेरबदल होती दिख रही है। अखिलेश यादव को एक और झटका लग सकता है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी छोड़कर अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। वो पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश की सियासत में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी फेरबदल होती नजर आ रही है। अखिलेश यादव को एक और झटका लग सकता है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी छोड़कर अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। बता दें, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से वो पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

Swami Prasad Maurya vs Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य देंगे झटका।

अखिलेश यादव को एक और तगड़ा झटका

समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अब अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। जानकारी के अनुसार वो 22 फरवरी को अपने नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कई दिग्गज नेता लगातार कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं, इस बीच अखिलेश यादव की मुश्किलों में भी इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं।

End of Feed