UP की इन 5 लोकसभा सीटों पर सपा का बड़ा दांव, बेटियों को किया आगे; समझिए अखिलेश यादव का सियासी प्लान

UP Politics: उत्तर प्रदेश में सियासत की विरासत को बेटियां आगे बढ़ा रही हैं। समाजवादी पार्टी ने यूपी की 5 गोंडा, मछलीशहर, कैराना, मैनपुरी और गाजीपुर लोकसभा सीट पर बड़ा दांव खेला है। अखिलेश यादव की सपा ने बेटियों को लोकसभा का टिकट देकर उन पर अपना विश्वास जताया है। आपको सारा प्लान समझाते हैं।

Akhilesh Yadav Plan For Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों की बेटियां अपनों की सियासत की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। किसी ने अपने माता पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी अपने कंधों पर उठाई है तो कोई खुद चुनावी मैदान में उतर कर परिवार का मान सम्मान बढ़ाने में लगी हैं। इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) अन्य पार्टियों से आगे है। सपा ने बेटियों को लोकसभा का टिकट देकर उन पर अपना विश्वास जताया है।

Akhilesh Yadav Daughters Plan For Lok Sabha Chunav

समाजवादी पार्टी को बेटियों पर भरोसा!

बेनी वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा को गोंडा से टिकट

पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे बेनी वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा को समाजवादी पार्टी ने गोंडा से टिकट दिया है। गोंडा के पड़ोसी जिला बाराबंकी की रहने वाली श्रेया ने स्कूली पढ़ाई वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून से की है। दिल्ली के रामजस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ऑनर्स करने वाली श्रेया वर्मा ने राजनीति की शिक्षा अपने बाबा और पिता से ली है। उन्होंने ही इन्हें बारीकियों को सिखाया है। श्रेया के पिता राकेश वर्मा भी विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रहे हैं। वह कुछ साल पहले सपा में आईं। उन्हें महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया। 2022 के चुनाव में अपने पिता राकेश वर्मा के प्रचार की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर थी। इसी अनुभव के बल पर वह गोंडा से अपना भाग्य आजमा रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह चुनाव मैदान में हैं।

End of Feed