Congress on Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव में उम्मीदवार चयन पर ख़ास सावधानी बरतती हुई दिख रही है, कांग्रेस अपने सर्वे को उम्मीदवार चयन का आधार नही बना रही, कल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में हुई।
कांग्रेस
बैठक में शामिल महाराष्ट्र के एक बड़े नेता ने नाम न बताने की शर्त रखते हुए टाइम्स नाउ नवभारत से कहा कि, कानुगोलु की टीम ने हरियाणा में तो 50-55 सीट का दावा किया था लेकिन ऐसा नही हुआ, चुनाव के वक़्त सर्वे कराना पार्टी की मजबूरी हो सकती है लेकिन वही टिकट देने का आधार हो जाए ये ग़लत है, इस बैठक में महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेनिथल्ला, अध्यक्ष नाना पटोले, महाराष्ट्र LoP विजय वडेट्टीवार सहित स्क्रीनिंग कमिटी प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री सहित कई नेता शामिल हुए।
महाराष्ट्र में ग्राउंड रियलिटी, जातीय समीकरण और बड़े नेताओं का भरोसा होगा उम्मीदवार चयन का आधार
कल महाराष्ट्र विधानसभा उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में 80 सीटो पर चर्चा हुई और 64 सीटो पर सहमति बनी है, जिसे 20 अक्टूबर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में अंतिम निर्णय के लिए रखा जाएगा, नेताओं का मानना है कि हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस पार्टी को अपनी रणनीति में बदलाव लाना चाहिए न सिर्फ़ जिताऊ उम्मीदवार पर पार्टी दांव लगाए बल्कि पार्टी के वफ़ादार, संगठन में काम किया हुआ व्यक्ति और जातीय समीकरण को भी देखने की ज़रूरत है।
महाराष्ट्र के बड़े नेताओं को एक साथ रखना और उनकी टिकट बँटवारे में डिमांड पूरी करना कांग्रेस की चुनौती
पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र में कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश में कांग्रेस के पास बड़े नेताओं की फ़ौज है जो न सिर्फ़ अपने लोगों की टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं बल्कि जीताने का भी दावा भी कर रहे हैं।
यशोमति ठाकुर- अमरावती
सुनील कदम- नागपुर ग्रामीण(रामटेक)
बालासाहेब थोराट- नॉर्थ महाराष्ट्र
विजय वडेट्टीवार-गढ़चिरौली, चन्द्रपुर
नाना पटोले- महाराष्ट्र अध्यक्ष
विश्वजीत कदम- सांगली
सतेज पाटिल-कोल्हापुर
अमित देशमुख-मराठवाड़ा
प्रणीति शिंदे-सोलापुर
वर्षा गायकवाड़- मुंबई PCC
