AAP आपदा, तो BJP विपदा, मोदी और केजरीवाल की सोच एक, काजी निजामुद्दीन का बीजेपी-आप पर निशाना

कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी की मदद करने के आप के आरोपों को हास्यास्पद करार देते हुए निजामुद्दीन ने कहा कि उनका दल जीतने के लिए चुनाव लड़ रहा है तथा उम्मीद है कि 11 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वह वापसी करेगा।

Dellhi Elections 2025: कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अवसरवादी और अधिनायकवादी होने का आरोप लगाया और कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की सोच एक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक आपदा है तो भाजपा विपदा है और दोनों के गठजोड़ से दिल्ली का नाश हो रहा है। कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी की मदद करने के आप के आरोपों को हास्यास्पद करार देते हुए निजामुद्दीन ने कहा कि उनका दल जीतने के लिए चुनाव लड़ रहा है तथा उम्मीद है कि 11 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वह वापसी करेगा।

Qazi nizamuddin

कांग्रेस का पीएम मोदी और केजरीवाल पर निशाना

अजय माकन के बयान का समर्थन

उन्होंने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति (केजरीवाल) जनता से झूठ बोले, उसके साथ कभी भी, किसी भी मुकाम पर रहना गलती ही मानी जाएगी। माकन ने पिछले दिनों कहा था कि बीते साल लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना कांग्रेस की भूल थी। भाजपा की मदद करने संबंधी आप के आरोपों पर कांग्रेस नेता निजामुद्दीन ने कहा, हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा कह सकता है कि भाजपा से राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खरगे जी और हमारा एक-एक पदाधिकारी लड़ता है। अगर कोई कहे कि कांग्रेस, भाजपा की मदद कर रही है तो वो हास्यास्पद बात है।

End of Feed