हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: AAP की चौथी लिस्ट जारी, CM नायब सैनी और विनेश फोगाट के मुकाबले ये होंगे 'आप उम्मीदवार'

AAP Candidate List, Haryana Election 2024: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है, लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ AAP ने जोगा सिंह को कैंडिडेट बनाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट के खिलाफ मैदान में उतारा है
  • लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ AAP ने जोगा सिंह को कैंडिडेट बनाया
  • AAP की इस चौथी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं

AAP Candidate List for Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी काफी आक्रामक तरीके से रणनीति बना रही है और वहां उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी हैं, वहीं 11 सितंबर यानी बुधवार को AAP ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है।

aap candidate list for haryana election 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है

गौर हो कि पार्टी अब तक राज्य में कुल 61 उम्मीदवार उतार चुकी है, इस चौथी लिस्ट में जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट के खिलाफ मैदान में उतारा है।

End of Feed