Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: भाजपा, कांग्रेस के बाद अब आप ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; इन 40 नेताओं को मिली जगह

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में में अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। नीचे देखें पूरी लिस्ट।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 40 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जो पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। इस लिस्ट में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं। आप की स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा, दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और संजय सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भी पार्टी स्टार प्रचारक होंगे।

AAP star campaigners List for the Delhi Assembly Election 2025

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट देखें।

केजरीवाल, सुनीता, आतिशी, मान दिल्ली चुनाव के लिए 'आप' के स्टार प्रचारक

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। आप के नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। आप के नेताओं ने बताया कि सूची में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, विधायक दिलीप पांडे, गुलाब सिंह और ऋतुराज झा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, रघुविंदर शौकीन, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत सहित आप सरकार के सभी मंत्री भी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।

End of Feed