Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली के चुनावी दंगल में कुल कितने उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन? निर्वाचन आयोग ने बताया सबकुछ

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का सिलसिला शुक्रवार को थम गया है। निर्वाचन आयोग ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। आयोग की ओर से ये बताया गया है कि कुल 981 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए नामांकन दाखिल किया है। आपको तफसील से सबकुछ समझाते हैं।

दिल्ली चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का दबदबा दिखेगा और किसका दम निकलेगा? इस सवाल का जवाब 8 फरवरी को मिल जाएगा, जब विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। इस बीच निर्वाचन आयोग ने दिल्ली चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों से जुड़े कई अहम आंकड़े जारी किए हैं। बताया गया है कि दिल्ली के दंगल में 980 से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है।

Election Nomination

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कितने उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन?

981 उम्मीदवारों ने कुल 1521 नामांकन पत्र दाखिल किए

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बताया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 981 उम्मीदवारों ने कुल 1,521 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी को कुल 680 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उम्मीदवारों की जांच आज की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। इनमें सभी 70 विधानसभा सीटों का सारा गणित बताया गया है।

End of Feed