Jharkhand Voting: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम फेज में 68 प्रतिशत हुई वोटिंग

Jharkhand election voting:12 जिलों के 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होकर पांच बजे संपन्न हुआ, जबकि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे संपन्न हुआ। हालांकि, इन सभी केंद्रों पर मतदान संपन्न होने के तय समय से पहले से कतार में लगे लोगों को मतदान करने की अनुमति दी गयी।

Jharkhand election voting: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रतिशत 2019 के विधानसभा चुनाव के 67.04 प्रतिशत के मुकाबले इस बार अधिक रहा।इसके साथ ही, 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव संपन्न हो गए। राज्य में 13 नवंबर को 43 सीट के लिए पहले चरण के मतदान में 1.37 करोड़ मतदाताओं में से 66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

jharkhand voting

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार लगभग 67.71 प्रतिशत मतदान हुआ। जामताड़ा जिला 76.16 प्रतिशत मतदान के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि बोकारो जिले में सबसे कम 60.97 प्रतिशत मतदान हुआ।’’निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य में कुल मतदान प्रतिशत 2019 के विधानसभा चुनावों में दर्ज 63.9 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया।

End of Feed