बिहार की सियासत में बाहुबल और परिवारवाद का ‘मेल’; 22 बाहुबली प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे, कई जगह आमने-सामने की टक्कर

बिहार चुनाव 2025 में एक बार फिर यह साफ दिख रहा है कि राज्य की राजनीति से बाहुबली और परिवारवाद का असर खत्म नहीं हुआ है। जहां एक ओर बाहुबली नेता खुद मैदान में हैं, वहीं कई जगहों पर उनकी पत्नियां, बेटियां और बेटे भी सत्ता की दौड़ में शामिल हैं। आइए देखते हैं इस बार कौन-कौन से बाहुबली और उनके परिजन चुनावी रण का हिस्सा है।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रंग चढ़ चुका है, दोनों चरणों में नामांकन दाखिल करने की प्रकिया पूरी हो चुकी है। 6 और 11 नवंबर को होने वाली वोटिंग होनी है और 14 नवंबर को नतीजे आने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि राज्य के 22 बाहुबली खुद या उनके परिवार के कोई सदस्य चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। आंकड़ें देखें तो इनमें से 9 RJD, 7 JDU, 4 BJP और 2 LJP (रामविलास) के टिकट पर उतरे हैं। जिन सीटों पर ये चुनावी रण होने वाला है, वहां केवल पार्टी की साख दांव पर नहीं है। राजनीतिक दलों से इतर ये लड़ाई दबंग छवि और पारिवारिक विरासत की साख की भी है। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे बाहुबली चेहरों पर जो चुनावी रण में उतर चुके हैं।

bahubali in bihar election 2025

चुनावी रण में उतरे 22 बाहुबली और उनके परिजन (तस्वीर साभार: PTI)

मोकामा सीट पर अनंत सिंह बनाम सूरजभान की पत्नी

बिहार की राजनीति में “छोटे सरकार” के नाम से मशहूर अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 2022 में सजा के चलते विधायक पद खोने के बाद अब वे JDU के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि JDU का टिकट मिलने की औपचारिक सूचना से पहले ही इन्होंने नामांकन भरने के लिए पोस्टर सोशल मीडिया पर चस्पा कर दिया था। 2020 में उनकी पत्नी नीलम देवी ने RJD के टिकट पर उपचुनाव जीता था। अब हाईकोर्ट से बरी होने के बाद अनंत खुद मैदान में हैं और उनके सामने हैं, बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी, जो इस बार RJD की प्रत्याशी हैं। यह मुकाबला मोकामा की राजनीति में पुराने बाहुबलियों की वापसी माना जा रहा है।

End of Feed