UP: खगोल विज्ञान में उड़ान भरेंगी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बेटियां, हर स्कूल में बनेगी एस्ट्रोनॉमी लैब

Astronomy labs in kasturba gandhi balika vidyalaya: यूपी के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रति विद्यालय ₹4 लाख का बजट निर्धारित किया गया है और कुल ₹29.84 करोड़ की परियोजना को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

Astronomy Lab

Astronomy Lab

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नारी शक्ति' और 'विकसित भारत' के विजन से प्रेरित है, जिसे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गति दे रही है। एस्ट्रोनॉमी लैब्स के माध्यम से छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान और खगोलविज्ञान की वास्तविक जानकारी दी जाएगी, जिससे वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समृद्ध होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेंगी।

End of Feed