Study in UK: योगी कैबिनेट का बड़ा निर्णय, अब UP के छात्र UK में ले सकेंगे मास्टर डिग्री

Atal Bihari Vajpayee Chevening Scholarship: यूपी के छात्रों की बल्ले बल्ले। योगी कैबिनेट ने “भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग छात्रवृत्ति योजना” को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत हर वर्ष 5 मेधावी छात्रों को UK में मास्टर्स करने का मौका मिलेगा। इस दौरान राज्य सरकार 23 लाख रुपये प्रति छात्र देगी, जबकि शेष खर्च यूके का एफसीडीओ उठाएगा

KEY HIGHLIGHTS
  • योगी कैबिनेट ने “भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग छात्रवृत्ति योजना” को दी मंजूरी
  • योगी सरकार की अनूठी पहल, अब लंदन की डिग्री का सपना होगा साकार
  • हर वर्ष 5 मेधावी छात्रों को मिलेगा UK में मास्टर्स करने का मौका
  • राज्य सरकार देगी 23 लाख रुपये प्रति छात्र, शेष खर्च उठाएगा यूके का एफसीडीओ
  • 2025-26 से 2027-28 तक चलेगी योजना, 2028 में पुनर्नवीकरण संभव
  • मुख्यमंत्री योगी का युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम

Study in UK: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उच्च शिक्षा को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में “भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना” को मंजूरी दे दी गई है। यह योजना प्रदेश के मेधावी छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।

Atal Bihari Vajpayee Chevening Scholarship Study in UK

अब UP के छात्र UK में ले सकेंगे मास्टर डिग्री

हर साल 5 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अवसर

End of Feed