World's First AI Minister: दुनिया का पहला AI मिनिस्टर, जानें भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए किस देश ने शुरू किया एआई मंत्री

World's First AI Minister: सितंबर 2025 में, Albania एआई सिस्टम प्रणाली - Diella को सरकारी मंत्री नियुक्त करने वाला पहला देश बन गया। इससे क्या व किस तरह से फायदा होगा? जीके प्वॉइंट क्यों है जरूरी, जानने के लिए पूरी खबर देखें

World's First AI Minister Appointed in Albania: सितंबर 2025 में, Albania एआई सिस्टम प्रणाली - Diella को सरकारी मंत्री नियुक्त करने वाला पहला देश बन गया। उन्होंने ये कदम भ्रष्टाचार से लड़ने और सार्वजनिक अनुबंधों को 100% पारदर्शी बनाने के लिए लिया है। अल्बानिया की राष्ट्रीय सूचना सोसाइटी एजेंसी के अनुसार, Diella अब तक 36,600 से ज्यादा डिजिटल दस्तावेजों को संसाधित कर चुका है और एक आभासी सहायक के रूप में लगभग 1,000 सरकारी सेवाओं में सेवाएं दे चुका है।

Worlds First AI Minister

दुनिया का पहला AI मिनिस्टर (image - TNN)

28 लाख की आबादी वाले यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए प्रयासरत अल्बानिया में सार्वजनिक निविदाएं भ्रष्टाचार का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं, और प्रधानमंत्री Edi Rama का कहना है कि एआई सरकारी अनुबंधों से मानवीय पूर्वाग्रह और हेराफेरी को दूर करने और देश की विश्वसनीयता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

End of Feed