World Blood Donor Day 2024 Essay: विश्व रक्तदाता दिवस पर निबंध, जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन, क्या है इस साल का थीम

World Blood Donor Day 2024 Essay in Hindi: रक्तदाता दिवस हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है। ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने और ब्लड डोनर को आभार व्यक्त करने के लिए हर साल रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। आइए विश्व रक्तदाता दिवस के इतिहास और इस साल के थीम पर नजर डालते हैं।

World Blood Donor Day 2024 Essay in Hindi: ब्लड के बिना शरीर हड्डी का ढांचा है। ब्लड की सहायता से ऑक्सीजन शरीर के हर अंग तक पहुंचता है और वे ठीक से अपना काम कर पाते हैं। शरीर को सही तरीके से चलने के लिए खून की जरूरत पड़ती है। कभी किसी बीमारी या एक्सीडेंट की वजह से बॉडी में ब्लड की कमी हो जाती है जिसमे बॉडी में ब्लड चढ़ने की जरूरत पड़ती है। जरूरत पड़ने पर अगर निर्धारित समय के अंदर ब्लड की पूर्ति न की जाए तो इंसान की जान भी जा सकती है। इस समस्या की पूर्ति हेतु जीवन की रक्षा रक्तदान से की जाती है जिससे की जरूरत पड़ने पर एक पूर्ण स्वस्थ इंसान मरीज को ब्लड दे कर उसका जीवन बचा सकता है। ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने और ब्लड डोनर को आभार व्यक्त करने के लिए हर साल रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे की वजह, इतिहास, इस साल के थीम और इसपर एक निबंध जानते हैं।

World Blood Donor Day 2024

विश्व रक्तदाता दिवस पर निबंध

World Blood Donor Day History: वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का इतिहास

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे सबसे पहले 2004 में WHO की तरफ सेमानने के बारे में विचार किया गया था। 2005 में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के 58वें महासभा में 14 जून को हर साल दुनिया के हर कोने में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे ब्लड डोनेट करने के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाए जाने का निर्णय किया गया। ऑस्ट्रेलियन अमेरिकी साइंटिस्ट कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाए जाने के लिए घोषित किया गया था। साथ ही साथ लैंडरस्टीनर को ABO ब्लड ग्रुप की खोज करने के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था।

End of Feed