Womens Day Speech In Hindi 2023 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण, निबंध 2023): आंचल में ममता लिए हुए, नैनों में आंसु पिए हुए, जो सौंप दे अपना जीवन वो है नारी...महिला दिवस में अब गिनती के दिन बाकी हैं। लाखों वर्षों का इतिहास जिसका ऋणी है उसको सेलिब्रेट करने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिला मनाया (Womens Day Speech) जाता है। यह दिन पूर्ण रूप से महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित है। महिलाएं आज समाज का अहम हिस्सा हैं, वहीं बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना अहम योगदान दे (Womens Day Speech In Hindi) रही हैं। खेल जगत की बात की जाए या फिर मनोरंजन और राजनीति के क्षेत्र में, हर जगह महिलाओं का परचम बुलंद है। आज महिलाएं भारतवर्ष की नसों में खून बनकर दौड़ (Womens Day Speech For Students) रही हैं। महिलाएं यदि हांथ में लेखनी लें, तो वेदों की रिचाएं रच दें और तलवार लें तो धरा का माचित्र बदल दें।
Womens Day 2023 Speech: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण निबंध हिंदी में
बता दें महिला दिवस का इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना है। इस आंदोलन की शुरुआत एक मजदूर आंदोलन से हुई। इस आंदोलन में करीब 15 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इन महिलाओं की मांग थी कि उनके नौकरी के घंटे कम किए जाएं और वेतन (Womens Day Speech Points) बढ़ाया जाएग। तथा अपने मत के अधिकारों की भी मांग की गई थी। यही कारण है कि साल 1909 में अमेरिकी की सोशलिस्ट पार्टी ने प्रत्येक वर्ष महिला दिवस मनाने का ऐलान किया।
वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 1975 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। तथा इस दिन के महत्व व इतिहास का जिक्र करनेके लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यहां हम आपको अपने भाषण को दमदार बनाने के आसान टिप्स बताएंगे। इस तरह आप अपने भाषण की शुरुआत कर लोगों का दिल जीत सकते हैं।
ऐसे बनाएं अपनी स्पीच को दमदार
यदि आप चाहते हैं कि, आपका भाषण शुरु होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गुंजायमान हो उठे तो, अपनी स्पीच की शुरुआत महिलाओं पर किसी दमदार शायरी या डायलॉग से करें। जिस प्रकार सब्जी में मसाला डालते ही इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है, ठीक उसी प्रकार भाषण में डायलॉग या किसी कविता का उल्लेख करने से इसे कई गुना मददार बनाया जा सकता है। नीचे दिए इस शायरी से आप अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं।
- अपमान न करना नारियों का, इनके बल पर जग चलता हैं, पुरूष जन्म लेकर तो इन्हीं के गोद में पलता हैं।
- अपने हौसले से तकदीर को बदल दूँ, सुन ले दुनिया, हाँ मैं औरत हूँ।
-यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता
इस तरह करें अपने स्पीच की शुरुआत
आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, उप प्राधानाचार्य, अतिथिगण, अध्यापकगण व मेरे प्रिय सहपाठीगण आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। आज हम सभी यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्ष में एकत्रित हुए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सबसे सरल व दमदार भाषण
जिस स्थान पर नारी की पूजा की जाती है, वहां स्वयं भगवान का निवास होता है। भारत में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है । वहीं पूरे विश्व में आज नारी ने अपने आप को साबित किया है कि वह किसी भी क्षेत्र में किसी स कम नहीं है। आज वह हर जगह पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। महिलाओं की उपलब्धि आज किसी से छुपी नहीं है। चाहे घर हो या युद्ध का मैदान, राजनीति हो या सिनेमा , देश के लिए समर्पण हो या समाज का दायित्व एक महिला हर जगह डटकर खड़ी हुई है। बात अपने हक की हो या अपने कर्तव्यों की महिलाएं सभी का सच्ची निष्ठा से पालन करती हैं। महिला दिवस के अवसर पर हमें हर नारी का सम्मान करना चाहिए ।
महिला दिवस मनाने का खास उद्देश्य है कि, आज हम प्रत्येक नारी का सम्मान करें, उसकी उपलब्धि पर उसकी सराहना करें । यह दिन खास महिलाओं को समर्पित होता है। आज समय है हर महिला की उपलब्धि को उत्सव की तरह मानने की और हर महिला को उसके हक के ले लिए प्रेरित करने की। आज महिलाएं वैसे तो हर क्षेत्र में काबिल हैं, लेकिन आज भी कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने हक सं वंचित हैं। ऐसे में आज सभी संकल्प लेते हैं कि, महिलाओं को उनका सम्मान दिलाएंगे और उनके अधिकारों के प्रति जागरूत करेंगे।
इस कविता के साथ करें अपने भाषण का अंत
नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो।
हर जान का तुम ही तो आधार हो, नफरत की दुनिया में तुम ही तो प्यार हो।
उठो अपने अस्तित्व को संभालो, केवल एक दिन ही नहीं, हर दिन के लिए तुम खास हो। "
यकीन मानिए इस तरह भाषण देकर आप सभागार में उपस्थित लोगों का दिल जीत सकते हैं। पूरा सभागार गुंजायमान हो उठेगा।
