GK: क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम, जानें कब लागू होगा महिला आरक्षण और क्या होगा इसका लाभ

Women Reservation Bill, Nari Shakti Vandan Adhiniyam: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 128वां संविधान संशोधन बिल यानी महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं महिला आरक्षण बिल कब लागू होगा और इसका फायदा किसको और कब तक मिलेगा।

Women Reservation Bill, Nari Shakti Vandan Adhiniyam: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में आज 19 सितंबर को 128वां संविधान संशोधन बिल यानी महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पेश कर दिया है। इस विधेयक का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) रखा गया है। इसके तहत संसद और विधायिका में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण (33 Percent Women Reservation) दिया जाएगा। इसका मतलब कि लोकसभा के 543 सीटों में कुल 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद से सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि महिला आरक्षण बिल कब लागू होगा और इसका फायदा किसको मिलेगा।

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill

आखिर महिला आरक्षण बिल क्या है?

महिला आरक्षण बिल के तहत लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित की जाएंगी। इस संशोधन के बाद लोकसभा में एक तिहाई भागीदारी महिलाओं की होगी।

End of Feed