Winter Vacation Extended In UP, Delhi, Bihar, Punjab, Jharkhand: शहर में शीतलहर से ठंड कहर बरपा (Winter Vacation Extended) रही है। लगातार चल रही बर्फीली हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। आज यानी यानी 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश, पश्चिमी-मध्य प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में बेहद घना कोहरा छाया रहा। यहां दृश्यता 50 मीटर से भी (Winter Vacation Extended In UP) कम रही। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी सर्दी का प्रकोप महसूस किया गया। इसके चलते यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में विंटर वेकेशन बढ़ा दिया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार ने सोमवार को शीत लहर और घने कोहरे के कारण राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का (School Closed Tomorrow) आदेश दिया। यह निर्देश प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों पर लागू (Kya Kal School Band Hain) होता है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आपके शहर में सर्दी की छुट्टियां बढ़ी हैं या नहीं। यहां आप Delhi School Winter Vacation Extended, Noida School Winter Vacation Extended, Noida School Winter Vacation Extended के बारे में जान सकते हैं।
Winter Vacation Extended: यूपी बिहार समेत भारत के इन राज्यों में बढ़ी सर्दी की छुट्टियां
Winter Vacation Extended In Uttar Pradesh: लखनऊ में बढ़ी सर्दी की छुट्टियां
बता दें यूपी की राजधानी लखनऊ में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और राजकीय/अराजकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में 8 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गाय है। यहां अब क्लासेज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी।
Winter Vacation Extended In Delhi: दिल्ली के स्कूलों में विंटर वेकेशन
दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो कई स्कूलों में फिलहाल निर्धारित शीतकालीन अवकाश चल रहा है, हालांकि अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहने पर अवकाश बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
Winter Vacation Extended In Bihar: बिहार के कई जिलों में बढ़ी सर्दी की छुट्टियां
बिहार में भी ठंड बढ़ने, खासकर सुबह के समय, के चलते कई जिलों में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने स्कूलों को सलाह दी है कि वे कक्षाएं फिर से शुरू करने से पहले स्थानीय जिला आदेशों और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें।
Winter Vacation Exptended In Punjab: पंजाब के स्कूलों में बढ़ी सर्दी की छुट्टियां
पंजाब के स्कूलों की बात करें तो राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां बुधवार, 7 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। तापमान में भारी गिरावट के कारण शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस फैसले की पुष्टि की। ये कदम मौजूदा ठंड के मौसम में छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। मौसम में सुधार और छुट्टियों की अवधि समाप्त होने के बाद ही स्कूल फिर से खुलेंगे।
Winter Vacation Extended In Jharkhand
हाल ही झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 6 जनवरी से 8 जनवरी, 2026 तक वर्ग प्री नर्सरी/नर्सरी से लेकर वर्ग 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी।
Winter Vacation Extended In Tripura: त्रिपुरा के स्कूलों में छुट्टी का आदेश
मौसम में तेजी से परिवर्तन के चलते त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 6 से 10 जनवरी, 2026 के बीच बंद करने का आदेश दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अगरतला केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में एक सप्ताह से अधिक समय से शीत लहर चल रही है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
