Why Does An Egg Float In Salt Water But Not In Freshwater: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि सादे पानी में अंडा डालने से अंडा नीचे बैठ जाता है, लेकिन यदि पानी में नमक डाल दिया जाए तो यह धीरे-धीरे ऊपर तैरने (Why Does An Egg Float In Salty Water) लगता है। क्या नमक डालने से अंडे का वजन कम हो जाता है या फिर पानी में कुछ विशेष बदलाव (Why Does Egg Float In Water) होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इसके पीछे का साइंस क्या है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके साइंस का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब देने में कंफ्यूज हो चुके हैं। यदि आपको भी नहीं पता है तो यहां जान लीजिए।
Why Does An Egg Float In Salt Water But Not In Freshwater: पानी में नमक मिलाने पर अंडा ऊपर क्यों तैरता है (AI Image/Newsroom Verified)
पानी में नमक मिलाने पर अंडा ऊपर क्यों तैरने लगता है?
बता दें इसके पीछे विज्ञान का एक रोचक सिद्धांत काम करता है, जिसे घनत्व (Density) और उत्प्लावन बल (Buoyant Force) कहा जाता है। इसे समझने के लिए सबसे पहले आपको डेनसिटी का मतलब जानना होगा। आसान भाषा में कहें तो किसी चीज का वजन उसके आकार के हिसाब से कितना है इसे घनत्व कहते हैं। जब हम सादे पानी में कच्चा अंडा डालते हैं तो अंडे का वजन पानी से ज्यादा होता है इसलिए यह नीचे चला जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NDA Exam 2027 कब होगा, एनडीए का एग्जाम हिंदी में होता है या इंग्लिश में जान लीजिए
Why Does An Egg Float In Salty Water: पानी में नमक डालने पर अंडा तैरता क्यों है
वहीं जब हम पानी में नमक मिलाते हैं तो नमक पानी में घुलकर उसके कुल द्रव्यमान को बढ़ा देता है। इससे पानी का घनत्व भी बढ़ जाता है। जब पानी का घनत्व अंडे से ज्यादा हो जाता है उत्प्लावन बल (Buoyant Force) बढ़ने के कारण अंडा धीरे धीरे ऊपर तैरने लगता है।
